कवर्धा, 19 जुलाई/sns/- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने जन्मदिन की शुरुआत नगर के प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की। प्रातः काल मंदिर पहुंचकर उन्होंने प्रदेश की समृद्धि, जनता की खुशहाली और राज्य में शांति एवं विकास की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं और नागरिकों से भेंट कर बड़े बुजुर्गो आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने विधायक कार्यालय पहुंचकर वहां पूजा हवन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन के इस विशेष दिन की शुरुआत ईश्वर के चरणों में आशीर्वाद लेकर करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी प्रदेश की प्रगति और आपसी सद्भाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री मनीराम साहू, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, श्री सुरेश दुबे सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री प्रसन्ना आर की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
सुकमा, 02 दिसंबर 2025/sns/-नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा हेतु आज सुकमा में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी एवं भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री प्रसन्ना आर (आईएएस) की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी
रायपुर, 30 अगस्त 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण दो स्थानों पर संपन्न हुआ। प्रथम बैच में […]
बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने उचित संवर्धन और पोषण सामग्री कराए उपलब्ध–कलेक्टर श्रीमती प्रजापति
मोहला, 13 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने गतदिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिले के विकासखंडवार गंभीर कुपोषित एवं माध्यम कुपोषित बच्चों की समीक्षा करते हुए बच्चों के […]



