मुंगेली, 18 जुलाई 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन हेतु एकमुश्त संविदा मासिक वेतन पर स्वीकृत पदों की पूर्ति के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिला मिशन समन्वयक, जेंडर विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के समस्त दस्तावेज सत्यापन एवं कौशल परीक्षा 25 जुलाई को जिला लाइवलीहुड कॉलेज, जमकोर परिसर में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। मेरिट सूची सहित अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in/ तथा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
जिले के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु दूसरा मौका
बीजापुर, 13 जुलाई 2025/sns/ – जिला बीजापुर के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बीजापुर, उसूर, भैरमगढ, एवं भोपालपटनम में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2026-27 में संचालित व्यवसाय एक वर्षीय व्यवसाय कोपा, मैकेनिक डीजल एवं द्विवर्षीय व्यवसाय फिटर एवं विद्युतकार में प्रवेश के लिये 13 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम […]
रजत जयंती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अम्बिकापुर, 28 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के आयोजन की तैयारी को लेकर कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागवार आयोजन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं पिछले 25 वर्षों में विभागों द्वारा किए गए […]
कृत्रिम अंग वितरण के लिए बनाए कार्य योजना, पंचायत स्तर पर करें हितग्राहियों का चयन-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति
मोहला, 13 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कृत्रिम अंग वितरण कैंप की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने ब्लॉक स्तर लगने वाले इस कैंप की बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांग एवं […]


