जगदलपुर, 17 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील तोकापाल ग्राम सिंगनपुर निवासी हेमबती बघेल की मृत्यु बिजली गिरने से पति श्री मेघनाथ बघेल को, तहसील बकावण्ड ग्राम छोटेदेवड़ा निवासी थबीर गोयल की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री जयमन गोयल को और तहसील भानपुरी ग्राम घेटिया निवासी लेड़गा बन्छोर की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती सामबती बन्छोर को प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
संविधान दिवस पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया संविधान वाचन
जगदलपुर, 26 नवम्बर 2025/sns/- संविधान दिवस के अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय परिसर में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि […]
इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन आमंत्रित-अभ्यर्थियों को मिलेगा निशुल्क मार्गदर्शन
सुकमा, 25 जुलाई 2025/sns/- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से 100 विद्यार्थियों (64 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जाति) का चयन किया जाएगा।इस योजना के अंतर्गत वे विद्यार्थी आवेदन कर […]
भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्री वर्मा
दुर्ग, 13 दिसंबर 2025/sns/- भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन आज विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत समारोह में शिरकत किए। दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों पर 86 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि, विभिन्न […]

