जगदलपुर, 17 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील तोकापाल ग्राम सिंगनपुर निवासी हेमबती बघेल की मृत्यु बिजली गिरने से पति श्री मेघनाथ बघेल को, तहसील बकावण्ड ग्राम छोटेदेवड़ा निवासी थबीर गोयल की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री जयमन गोयल को और तहसील भानपुरी ग्राम घेटिया निवासी लेड़गा बन्छोर की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती सामबती बन्छोर को प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
आईआईटी भिलाई में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन
दुर्ग, 02 अक्टूवबर 2025/sns/- तकनीकी शिक्षण, अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में गौरवपूर्ण स्थान रखने वाले आईआईटी भिलाई, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने हर बार की तरह इस वर्ष भी हिंदी पखवाड़े का आयोजन 16 से 30 सितम्बर 2025 तक किया गया। हिंदी पखवाड़े के आयोजन को लेकर संस्थान के सभी सदस्यों में काफी उत्सा […]
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने घूमंतु पशुओं के शिफ्टिंग के लिए किया बैठक
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 04 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में घूमंतु पशुओं के शिफ्टिंग के लिए पशुधन, पुलिस, नगरपालिका और गौसेवकों के साथ संयुक्त बैठक किया। बैठक में कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा कि जिले के ऐसे पशुपालक जिनके गाय सड़क पर बैठे रहते हैं उन्हें सूचना दें कि वे सड़क से […]
उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएँ
उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएँ सब्जी विक्रेताओं व गुमटी संचालकों की पीड़ा सुनी उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने, शीघ्र निराकरण का आश्वासन रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में जनदर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता […]


