बीजापुर, 16 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार व उपसंचालक कृषि श्री पीएस कुसरे के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय गठित टीम के सदस्य सहायक संचालक कृषि व कृषि विकास अधिकारी सह उर्वरक निरीक्षक के द्वारा जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नेलसनार, भैरमगढ़ व जांगला के उर्वरक विक्रय केंद्रों व गोदाम में उर्वरकों के भंडारण, वितरण व शेष की जानकारी, पंजियों के संधारण पीओएस मशीन से उर्वरक विक्रय के संबंध में 15 जुलाई 2025 को निरीक्षण व जांच किया गया। निरीक्षण व जांच में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित भैरमगढ़, नेलसनार तथा जांगला में उर्वरक विक्रय पीओएस मशीन के माध्यम से नहीं किया जाना, साप्ताहिक मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया जाना, स्टॉक रजिस्टर नियमित संधारित न करना, बोर्ड पर उर्वरकध्बीज के स्टॉक व मूल्य को प्रदर्शित नहीं किए जाने संबंधी अनियमितता पाई गई जो कि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खंड 4 (अ) खंड 4(ब) तथा खंड 35 का उलघंन है। उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के उलंघन हेतु आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नेलसनार, भैरमगढ़ व जांगला को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है तथा उनसे सात दिवस के भीतर उक्त अनियमिताओं के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने निर्देश दिया गया तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जांगला में उर्वरक विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है।
संबंधित खबरें
मनरेगा अंतर्गत आजीविका डबरी से जल संरक्षण और आजीविका को मिलेगा आधार
अम्बिकापुर, 23 जनवरी 2026/sns/- जिले में मनरेगा अंतर्गत आजीविका डबरी का निर्माण कर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ-साथ सिंचाई एवं आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस पहल से किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है। अम्बिकापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम […]
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्का घर का सपना
जांजगीर-चांपा, 08 जनवरी 2026/sns/- हर व्यक्ति के मन में यह सपना होता है कि उसका अपना एक सुरक्षित आशियाना हो, जहाँ वह और उसका परिवार निश्चिंत होकर सम्मानजनक जीवन जी सके। प्रधानमंत्री आवास योजना इसी सपने को साकार करने का सशक्त माध्यम बन रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पक्का, सुरक्षित और […]
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने दी मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की जानकारी
कवर्धा, 02 सितंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में कलेक्टर श्री […]

