अम्बिकापुर, 15 जुलाई 2025/sns/- प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका स्वयं का पक्का मकान हो। प्रधानमंत्री आवास योजना आज जरूरतमंद लोगों के इस सपने को साकार कर रही है, योजना के तहत प्रदेश के लाखों लोगों के सपनों का आशियाना बनकर तैयार है। जिसमें वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित एवं सुखमय जीवन व्यतीत कर रहें हैं। योजना से जिले के कई परिवार समाज में सम्मानजनक और स्थिर जीवन व्यतीत कर रहें हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ने एक ओर जहां लोगों को आवास प्रदान किया है, वहीं दूसरी ओर रोजगार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। जिले की महिलाओं ने इस योजना को आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बना लिया है। स्व सहायता समूह की महिलाएं आवास निर्माण हेतु निर्माण सामग्री प्रदान कर आवास पूर्णता में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहीं हैं। समूह की दीदियों द्वारा समूह से लोन प्राप्त कर योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु ईंट, सीमेंट, गिट्टी, छड़, सेंटरिंग सामान एवं मिक्सर मशीन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के समूह की 281 दीदियों के द्वारा ईंट निर्माण किया गया, इन ईंटो का उपयोग आवास एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए किया गया। वहीं 413 दीदियों के द्वारा बैंक लिंकेज और समूहों से लोन लेकर सेंट्रिंग प्लेट्स को किराए में देने का व्यवसाय किया जा रहा है। इसी कड़ी में 9 दीदियों के द्वारा लोन राशि और अपने परिवार की सहायता से सीमेंट मिक्सर मशीन को खरीद कर किराए में लगाया गया है। वहीं 06 दीदियों के द्वारा सीमेंट गिट्टी व छड़ आदि सामग्रियों को ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। पीएम आवास के हितग्राहियों को ग्राम पंचायत स्तर पर ही निर्माण के आवश्यक सामग्रियां मिल जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को नियमित आय प्राप्त हो रही है, जिससे जिले कि कुल 465 महिलाएं लखपति दीदी क्लब में शामिल हो गई हैं। महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में नई रोशनी लेकर आयी है, जिसके माध्यम से उन्हें रोजगार का एक नया और सशक्त माध्यम मिल गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।
संबंधित खबरें
जिले में खाद्य आपूर्ति हेतु उर्वरकों का भंडारण, किसानों को समय पर मिलेगा खाद जिला प्रशासन की सख्त निगरानी में कृषकों को वितरण जारी
अम्बिकापुर, 03 जुलाई 2025/sns/- जिले में खरीफ मौसम की खेती के लिए किसानों को आवश्यक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा उर्वरकों का भंडारण एवं वितरण लगातार किया जा रहा है। किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी और पोटाश जैसे प्रमुख उर्वरकों […]
सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें
रायगढ़, 31 जनवरी 2026/sns/- शासन की जनकल्याणकारी सरस्वती साइकिल योजना के तहत कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में विकासखंड तमनार अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सामारुमा में आज कक्षा नवमी की नवप्रवेशी छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सामारुमा की सरपंच श्रीमती ज्योति सिदार, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के […]
उन्नत पशु पालन के गुर सीख कर पशु सखियां बनेंगी लखपति दीदी जिला पंचायत सीईओ ने पशु दीदियों का बढ़ाया मनोबल
बिलासपुर, 18 जुलाई 2025/sns/- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, सरकण्डा, बिलासपुर में आयोजित 17 दिवसीय आवासीय पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के 11वें दिन विशेष परिचर्चा कार्यक्रम श्री संदीप अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर की अध्यक्षता एवं डॉ. एन. के. चौरे, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर, डॉ. अरूण त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, […]


