सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 जुलाई 2025/sns/- उप तहसील मुख्यालय कोसीर के समीप भाठागांव के अनुसूचित जाति प्राथमिक बालक आश्रम और प्राथमिक शाला का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आश्रम में बच्चों का दाखिला, भोजन व्यवस्था, राशन भंडार आदि की जानकारी लेकर आश्रम परिसर का अवलोकन किया और अधीक्षक को बच्चों का बेहतर ख्याल रखने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने आश्रम में पढ़ रहे बच्चों से उनके पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्राथमिक शाला के शिक्षकों से हाजरी रजिस्टर का अवलोकन करते हुए स्कूल में जरूरत, कोई समस्या आदि के संबंध में पूछताछ किए। डॉ कन्नौजे ने बच्चों के कक्षा में जाकर उनसे उनकी पढ़ाई, गिनती, गणित, पहाड़ा, शब्द ज्ञान का जानकारी लिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
पीएम आवास में लगा रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम श्रीमती वीरी ने वृक्षारोपण के साथ दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश
सुकमा, 30 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मर्गदर्शन में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पीएम आवास योजना के अन्तर्गत हितग्राहियों का गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बुधवार को सुकमा विकासखंड में केरलापाल, छिंदगढ़ विकासखंड के कुकानार और कोंटा विकासखंड के एर्राबोर में कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों […]
जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं-पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू स्वास्थ्य विभाग पिपरिया की टीम ने किया “स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान“ का शुभारंभ
कवर्धा, 20 सितम्बर 2025/sns/- भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारतवर्ष में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान“ का शुभारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री गोपला वर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग पिपरिया द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ “अतिथि देवो […]
पंजीकृत श्रमिक स्वर्गीय श्री शंभू राम की मृत्यु उपरांत वैध उत्तराधिकारी फिरंतिन बाई को मिला एक लाख रुपये की हितलाभ राशि
मोहला, 17 फरवरी 2026/sns/-श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का लाभ घर पहुंच प्रदान किया जा रहा है। विभाग द्वारा सतत अभियान चलाकर पात्र पीड़ित परिवारों की जांच कर उन्हें योजनांतर्गत आर्थिक […]


