सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 जुलाई 2025/sns/- उप तहसील मुख्यालय कोसीर के समीप भाठागांव के अनुसूचित जाति प्राथमिक बालक आश्रम और प्राथमिक शाला का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आश्रम में बच्चों का दाखिला, भोजन व्यवस्था, राशन भंडार आदि की जानकारी लेकर आश्रम परिसर का अवलोकन किया और अधीक्षक को बच्चों का बेहतर ख्याल रखने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने आश्रम में पढ़ रहे बच्चों से उनके पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्राथमिक शाला के शिक्षकों से हाजरी रजिस्टर का अवलोकन करते हुए स्कूल में जरूरत, कोई समस्या आदि के संबंध में पूछताछ किए। डॉ कन्नौजे ने बच्चों के कक्षा में जाकर उनसे उनकी पढ़ाई, गिनती, गणित, पहाड़ा, शब्द ज्ञान का जानकारी लिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
ग्राम पेंड्री के किसान श्री दिगंबर प्रसाद कश्यप बोले सुविधायुक्त है धान खरीदी केंद्र
जांजगीर-चांपा, 09 दिसम्बर 2025/snsx/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही पूरे प्रदेश के किसानों में उत्साह का माहौल है। पारदर्शी एवं तकनीक-आधारित व्यवस्था ने किसानों को न केवल राहत दी है, बल्कि भरोसे की नई नींव भी खड़ी की है। ग्राम पेंड्री के किसान श्री दिगंबर प्रसाद कश्यप ने […]
छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था कीएनपीके और एसएसपी उर्वरकों के लक्ष्य में 4.62 लाख मेट्रिक टन की बढ़ोत्तरी
रायगढ़, 03 जुलाई 2025/sns/- देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक मार्ग छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाल लिया है। किसानों को डीएपी खाद की किल्लत के चलते परेशान होने की जरूरत नहीं है। डीएपी के बदले किसानों को भरपूर मात्रा […]
चक्रधर समारोह 2025पद्मश्री कैलाश खेर और बैंड कैलासा की अद्भुत प्रस्तुति के साथ हुआ समारोह का भव्य समापन
रायगढ़, 06 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 40वें चक्रधर समारोह 2025 का समापन संध्या अविस्मरणीय संगीत यात्रा में तब्दील हो गई। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी पूरा रायगढ़ बना जब देश के प्रख्यात गायक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कैलाश खेर ने अपने लोकप्रिय बैंड कैलासा के साथ मंच संभाला। उनकी दमदार, सूफियाना और लोकधुनों […]

