कोरबा, 12 जुलाई 2025/sns/- जिले में 25वीं जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का आयोजन आज सेंट्रल वर्कशॉप एस ई सी एल फुटबॉल मैदान कोरबा में संपन्न हुआ, जिसमें सब जूनियर बालक 15वर्ष में एम जी एम बालको कोरबा विजेता रहे। जूनियर बालक 17वर्ष में एम जी एम बालको कोरबा विजेता तथा सेजस बांकीमोंगरा कटघोरा उपविजेता रहे। 17वर्ष बालिका सेजस सिंघिया पोंडीउपरोडा विजेता रहे। इस प्रतियोगिता का आयोजन लोक शिक्षण संचालनालय आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय, के आर टंडन क्रीड़ा खंड कोरबा के मार्गदर्शन में तथा संयोजक प्राचार्य मनोज बारिक गाटलिव, श्रीमती कल्पना मिश्रा, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक कृष्ण गढ़वाल, संदीप गौरहा, श्रीमती सावित्री डड़सेना, विशाल दुबे, देवेन्द्र महतो, सनत कालेलकर, नवल किशोर उपाध्याय, स्वेता चौधरी, आर एल भारद्वाज, देवा मौर्या, अनिष टोप्पो, योगेश वैष्णव आदि व्यायाम शिक्षक एवं खेल प्रभारियों एवं नीता सारथी, मनीष कुमार (स्वास्थ्य विभाग), श्री दीनू पटेल एवं रामपाल साहू खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
संबंधित खबरें
रायगढ़ में डाक विभाग के पेंशनरों के लिए 6 जनवरी को पेंशन अदालत
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 06 जनवरी 2026/sns/- डाक विभाग के अंतर्गत कार्यालय अधीक्षक डाकघर, रायगढ़ संभाग द्वारा पोस्टल पेंशनरों एवं पोस्टल फैमिली पेंशनरों की पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह पेंशन अदालत आगामी 6 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगी। […]
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा रविवार 1 मार्च को
राजनांदगांव, 05 फरवरी 2026/sns/-एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए रविवार 1 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए 7 फरवरी 2026 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की हुई विस्तृत समीक्षा
अंबिकापुर, 12 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप […]

