कोरबा, 12 जुलाई 2025/sns/- जिले में 25वीं जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का आयोजन आज सेंट्रल वर्कशॉप एस ई सी एल फुटबॉल मैदान कोरबा में संपन्न हुआ, जिसमें सब जूनियर बालक 15वर्ष में एम जी एम बालको कोरबा विजेता रहे। जूनियर बालक 17वर्ष में एम जी एम बालको कोरबा विजेता तथा सेजस बांकीमोंगरा कटघोरा उपविजेता रहे। 17वर्ष बालिका सेजस सिंघिया पोंडीउपरोडा विजेता रहे। इस प्रतियोगिता का आयोजन लोक शिक्षण संचालनालय आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय, के आर टंडन क्रीड़ा खंड कोरबा के मार्गदर्शन में तथा संयोजक प्राचार्य मनोज बारिक गाटलिव, श्रीमती कल्पना मिश्रा, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक कृष्ण गढ़वाल, संदीप गौरहा, श्रीमती सावित्री डड़सेना, विशाल दुबे, देवेन्द्र महतो, सनत कालेलकर, नवल किशोर उपाध्याय, स्वेता चौधरी, आर एल भारद्वाज, देवा मौर्या, अनिष टोप्पो, योगेश वैष्णव आदि व्यायाम शिक्षक एवं खेल प्रभारियों एवं नीता सारथी, मनीष कुमार (स्वास्थ्य विभाग), श्री दीनू पटेल एवं रामपाल साहू खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
संबंधित खबरें
बलरामपुर रामानुजगंज प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एन. मिश्रा निलंबित
रायपुर, 19 सितम्बर 2025/sns/-बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में निःशुल्क गणवेश वितरण कार्य में गंभीर अनियमितता एवं लापरवाही के फलस्वरूप प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एन. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री […]
राज्यपाल श्री डेका को स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री डेका को स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं रायपुर, 02 जनवरी 2026/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
महतारी वंदन योजना से श्रीमती देहुती देवांगन हुई आर्थिक रूप से सशक्त
मोहला, 10 अक्टूबर 2025/sns/- महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार तथा समाज में उनकी निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन द्वारा महतारी वंदन योजना प्रारंभ की गई है। योजना अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। जिससे आज […]

