धमतरी, 12 जुलाई 2025/sns/- जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी अग्निवीर, एसएससी, सीजी व्यापक, रेल्वे आदि परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 17 जुलाई को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला स्थानीय समुदायिक भवन धमतरी में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस कार्यशाला में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत सहित अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदाय किया जाएगा। कार्यशला में आने वाले अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षाओं से संबंधित शंकाओं का समाधान मिल पायेगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा परीक्षा संबंधी तनाव भी कम होगा। इसके अलावा जिले के तीनों अनुभाग धमतरी, कुरूद और नगरी में जुलाई से अक्टूबर तक जिला प्रशासन के सहयोग से अग्निवीर, एसएससी, सीजी व्यापम, रेल्वे आदि परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू हो रहा है, जिसका लाभ जिले के युवा उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
लोकगायिका कविता वासनिक की सुरीली प्रस्तुति से गूंजा रायगढ़
रायगढ़, 05 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 की नवमी संध्या में छत्तीसगढ़ की प्रख्यात लोकगायिका कविता वासनिक ने अपनी सुरीली आवाज और लोकधुनों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकगायिका कविता वासनिक और उनकी टीम अनुराग धारा परिवार ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देते हुए छत्तीसगढ महतारी और माटी […]
बालिकाओं की अभिरुचि एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिज्ञासा बॉक्स स्थापित
जांजगीर-चांपा, 25 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं उनके विचारों, समस्याओं तथा सुझावों को जानने के उद्देश्य से जिले के शासकीय विद्यालयों में जिज्ञासा बॉक्स की स्थापना की गई है।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि कार्यक्रम […]
कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का मौके पर जाकर किया निरीक्षण
दुर्ग, 01 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने तहसील दुर्ग के ग्राम कोड़ियां, भानपुरी, कुथरेल में हो रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को सर्वेयरों की संख्या बढ़ाने और प्रतिदिन सर्वेयरों को लक्ष्य निर्धारित कर सर्वे की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर श्री सिंह […]


