अम्बिकापुर, 12 जुलाई 2025/sns/- बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र 21 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम मानिकप्रकाशपुर के आंगनबाड़ी केंन्द्र मानिकप्रकाशपुर एक में कार्यकर्ता के 01 पद एवं ग्राम लब्जी के आंगनबाड़ी केंन्द्र बैगापारा में 01 सहायिका पद पर भर्ती की जानी है। इस हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आयु सीमा आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वे अपना आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर (ग्रामीण) से प्राप्त कर निर्धारित अंतिम तिथि तक परियोजना कार्यालय (ग्रामीण) में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत एक साथ दी गई 432पुस्तके
स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत एक साथ दी गई 432पुस्तके परियोजना अधिकारी श्रीमती अनुपमा तिवारी ने उपन्यास सहित बाल साहित्य दी दान में रायपुर, 12 अगस्त 2025/ स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत आज महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती अनुपमा तिवारी ने 432पुस्तके दान में दी। कलेक्टर डॅ गौरव सिंह ने यह पुस्तकें […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में रियायत देने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
मंत्रिपरिषद के निर्णयदिनांक – 03 दिसम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में रियायत देने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) – राज्य […]
हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बलौदाबाजार,16 अगस्त 2025/sns/- 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में ध्वजारोहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं […]


