अम्बिकापुर, 12 जुलाई 2025/sns/- बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र 21 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम मानिकप्रकाशपुर के आंगनबाड़ी केंन्द्र मानिकप्रकाशपुर एक में कार्यकर्ता के 01 पद एवं ग्राम लब्जी के आंगनबाड़ी केंन्द्र बैगापारा में 01 सहायिका पद पर भर्ती की जानी है। इस हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आयु सीमा आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वे अपना आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर (ग्रामीण) से प्राप्त कर निर्धारित अंतिम तिथि तक परियोजना कार्यालय (ग्रामीण) में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
आईटीआई रायगढ़ में मेहमान प्रवक्ता के लिए 3 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
रायगढ़, 20 सितम्बर 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ अंतर्गत आईटीआई धरमजयगढ़ में व्यवसाय-कोपा, मेहमान प्रवक्ता के एक रिक्त पद के लिए 3 अक्टूबर सायं 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक उम्मीदवार नियत तिथि एवं समय पर आवेदन भेज सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण […]
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने जनदर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने सौंपे आवेदन
रायगढ़, 15 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सोमवार को कलेक्टर चेंबर-प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। नागरिकों ने […]
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए की गई चाक-चौबंद व्यवस्था
राजनांदगांव, 22 नवम्बर 2025/sns/- जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू तरीके से चल रहा है। अन्नदाता किसानों का धान समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। जिला प्रशासन द्वारा जिले […]


