कोरबा ,08 जुलाई 2025/sns/- न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल, त्वरित व जन-हितैषी बनाने मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान के क्रियान्वयन करने के लिए को न केवल एक वैकल्पिक विवाद निपटान प्रणाली बल्कि न्याय को सुलभ व प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम माध्यम बनाये जाने हेतु एवं पक्षकारों को संतोषजनक समाधान प्राप्त हो सके तथा सभी न्यायालय को अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता के लिए चिन्हांकित करने, रेफरल प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से लागू करने तथा साथ ही मध्यस्थता निगरानी समिति को समयबद्ध तरीके से प्रतिवेदन भेजने एवं मध्यस्थता राष्ट्र के लिए एक अभियान 01 जुलाई से शुरू किया गया है उसे 07 अक्टूबर तक चलाया जाना है उक्त अभियान में तालुका न्यायालय, जिला न्यायालय व उच्च न्यायालय स्तर पर लंबित मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु 90 दिवसीय समय सीमा निर्धारित किया गया है। इस अभियान को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने दिनांक 07.07.2025 को बैठक ली। उन्होंने समस्त न्यायिक एवं मध्यस्थता अधिकारी को अधिक से अधिक प्रकरण के निराकरण किये जाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए कि मध्यस्थता अभियान के तहत प्रक्षकारो को निर्धारित समय सीमा में नोटिस तामिली करेंगेे साथ ही एसओपी में दिए गये दिशा निर्देशों के अनुसार मेडिएशन फाॅर द नेशन अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु ग्राम कोटवार के सहयोग से जानकारी प्रदान करने के संबंध में चर्चा किया गया। उक्त बैठक में जिला न्यायालय कोरबा से संबंधित समस्त न्यायाधीशगण एवं बाह्य न्यायालयों के समस्त न्यायाधीशगण वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
विधानसभा सत्र के दौरान बिना अनुमति अवकाश व मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ विधानसभा का षष्ठम विधानसभा का अष्ठम सत्र सोमवार 23 फरवरी से प्रारंभ होकर शुक्रवार 20 मार्च 2026 तक आहूत किया गया है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के समस्त विभागों में पदस्थ एवं कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेशित किया है कि विधानसभा सत्र की अवधि में वे […]
सिम्स स्वशासी समिति की बैठक,कॉलेज और अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
बिलासपुर, 04 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की स्वशासी समिति की तृतीय बैठक संभागायुक्त सह अध्यक्ष श्री सुनील जैन एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में सिम्स के नवीन कौंसिल कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सिम्स अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए एवं कई प्रस्तावों पर अनुमोदन […]
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने तिमाही परीक्षा परिणामों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
सुकमा, 17 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के बोर्ड स्कूलों के तिमाही परीक्षा परिणामों का विश्लेषण किया गया। अपेक्षित परिणाम नहीं आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित स्कूल प्राचार्यों को फटकार लगाई और सख्त निर्देश दिए […]


