अम्बिकापुर, 08 जुलाई 2025/sns/- रोजगार कार्यालय उपसंचालक ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 18 जुलाई 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी आश्रव फाउंडेशन/आश्रव सिक्युरिटी/एच.आर सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड मावा,रायपुर छत्तीसगढ़ के संचालक श्री सत्यम कुमार उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत असिस्टेंट नर्स के 100 पद शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं एएनएम, संभावित वेतन 12000 हजार, एच.आर के 05 पद योग्यता एम.बी.ए संभावित वेतन 15000 हजार, ऑफिस असिस्टेंट के 02 पद योग्यता स्नातक, संभावित वेतन 12000 हजार, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद योग्यता 8वीं, 10वीं एवं 12वी संभावित वेतन 10000 हजार, बिलिंग एक्सक्यूटिव के 02 पद योग्यता/स्नातक, संभावित वेतन 10000 हजार निर्धारित किया गया है। यह पद रायपुर जिले के लिए है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जिले के इच्छुक, ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ 18 जुलाई 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बिहान समूह सिरहासार भवन जगदलपुर में उपलब्ध करवा रही तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान में शान से हों शामिल
जगदलपुर, 13 अगस्त 2025/sns/- देश की आजादी पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी पहल को जिले में कलेक्टर श्री हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के कुशल मार्गदर्शन में तीन चरणों […]
अनुशासनहीनता एवं लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
अम्बिकापुर, 14 अक्टूबर 2025/sns/- जनपद पंचायत उदयपुर के अंतर्गत कार्यरत ग्राम पंचायत कुमहेवा के सचिव श्री शिवभजन सिंह को शासन के आदेशों की अवहेलना, लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत उदयपुर द्वारा दिनांक 29 सितम्बर 2025 को प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, सचिव श्री […]
प्लेसमेंट मेला 23 जुलाई को
रायगढ़, 17 जुलाई 2025/sns/- योग्य अभ्यर्थियों एवं युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार के निर्देशानुसार 23 जुलाई को 2025 को शासकीय आईटीआई, बोईरदादर, रायगढ़ में प्रात: 9 बजे से प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र में रिक्त विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी […]


