सारंगढ़ बिलाईगढ़, 03 जुलाई 2025/SNS/- भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत जिले के दिव्यांगों के अंगों का पहले नाप फिर कुछ दिन बाद भारत सरकार से अनुबंधित कंपनी जबलपुर द्वारा उसी नाप का मशीन, उपकरण, छड़ी, बैसाखी, मोटराइज्ड सायकल आदि निशुल्क प्रदान किया जाएगा। 4 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में और 5 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसीवा में दिव्यांगों के नापजोख के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिव्यांग को अपने साथ 4 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य उपलब्ध प्रमाण पत्र शिविर में लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उप संचालक समाज कल्याण विभाग, जनपद पंचायत कार्यालय परिसर सारंगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
नस्तियों के प्रस्तुतीकरण में लापरवाही सीएमएचओ शीला साहा और डॉ. खैरवार को नोटिस
मुंगेली, 15 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने नर्सिंग होम एक्ट एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत प्रस्तुत की जाने वाली नस्तियों के लापरवाहीपूर्वक और बिना आवश्यक परीक्षण के प्रस्तुत किए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओं) श्रीमती शीला साहा को नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने पाया कि विभिन्न अस्पतालों के निरीक्षण […]
आईटीआई लैलूंगा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त
रायगढ़, 16 अगस्त 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) लैलूंगा, जिला रायगढ़ में सत्र 2025-26 और 2025-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पुन: प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों के लिए 16 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया www.cgiti.admissions.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक […]
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 1200 से अधिक श्रमिकों का हुआ नि:शुल्क परीक्षण रायगढ़ में हुआ श्रमिक स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन
रायगढ़, 17 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2025 को रजत जयंती वर्ष घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिले में आज श्रम विभाग, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, ईएसआईसी और ईएसआईएस के संयुक्त तत्वावधान में श्रमिक स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। रायगढ़ के न्यू ऑडिटोरियम हॉल, […]

