छत्तीसगढ़

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान ग्राम लीलर एवं मुकुंदपुर में आयोजित हुआ संतृप्तिकरण शिविर

धमतरी, 03 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार की महती योजना धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शासन की योजनाओं एवं अधिकारों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिले में संतृप्तिकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज धमतरी विकासखण्ड के ग्राम लीलर और नगरी विकासखण्ड के ग्राम मुकुंदपुर संतृप्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविरों में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा ग्रामीणों को उनकी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई। ग्रामीणों को कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, रोजगार, पंचायत एवं जल संसाधन विभाग आदि की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही, जिन्होंने योजनाओं को समझने में गहरी रुचि दिखाई। यह आयोजन ग्रामीणों में धरती आबा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *