मुंगेली, 03 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आदेश जारी कर वर्षा ऋतु में बाढ़ एवं आपदा जैसी स्थिति निर्मित होने पर प्राकृतिक तथा नैसर्गिक घटनाओं में तात्कालिक राहत उपाय के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 116 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में तहसील कार्यालयों में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्षों से जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएगा। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07755-264440 है। कलेक्टर ने अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी मो. न. 9827986654 को जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की 03 पालियों में ड्यूटी लगाई है। इसी तरह तहसील स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। मुंगेली के लिए प्रभारी तहसीलदार श्री कुणाल पाण्डेय मो. नं. 8103537727, पथरिया के लिए तहसीलदार श्रीमती छाया अग्रवाल मो.न. 9584756761, लोरमी के लिए तहसीलदार श्री शेखर पटेल मो. न. 7999582081, जरहागांव के लिए तहसीलदार श्री कमल किशोर पाटनवार मो. नं. 7987417595, लालपुर थाना के लिए तहसीलदार श्री महेत्तर प्रसाद कौशिक मो. न. 9893120779 और सरगांव के लिए तहसीलदार श्री अतुल वैष्णव मो. न. 7000730700 को तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
‘मिनी माता सम्मान वर्ष 2025 हेतु नामांकन 26 सितंबर तक आमंत्रित
कोरबा, 20 सितंबर 2025/sns/- भारत सरकार द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’’ प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् एक महिला/संस्था को 2.00 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका […]
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 04 नवम्बर को
अम्बिकापुर, 30 अक्टूबर 2025/sns/- जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 04 नवम्बर 2025 को 12ः00 बजे कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उक्त बैठक में जल जीवन मिशन के विभिन्न एजेण्डा पर चर्चा उपरांत अनुमोदन प्रदान किया जाना है। उक्त बैठक में सर्व संबंधितों को निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने कहा […]
प्रधानमंत्री आवास से मिली अपार खुशियां, बदल गया सुध्धू बैगा का जीवन
कवर्धा, 20 अगस्त 2025/sns/- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनांओ का लाभ अब सुदूर वनांचल, दुर्गम, पहाड़ी क्षेत्रों और समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाइुल्य बसाहटों तक पहुँच रही है। जिसकी बानगी कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला के वनांचल ग्राम कोयलारी, ग्राम पंचायत चेन्द्रादादर के निवासी श्री सुध्धू […]

