बिलासपुर, 01 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर सिरगिट्टी क्षेत्र में कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की। उन्होंने करीब एक दर्जन दुकानों में दबिश देकर उनका चालान काटकर जुर्माना वसूल किया। सीएमएचओ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्रवाई अभियान में सुनील पंडा, औषधि निरीक्षक, श्रीमती सोनम जैन एवं सिरगिटी थाना प्रभारी के संयुक्त दल द्वारा सिरगिट्टी बनाक चौक, शासकीय प्राथमिक शाला सिरगिट्टी, शासकीय मिडिल स्कूल सिरगिट्टी, शासकीय कन्या शाला मिडिल स्कूल, सिरगिट्टी एवं सेंट जेवियर हॉयर सेकेंडरी स्कूल, सिरगिट्टी बिलासपुर के आस पास स्थित कुल 10 प्रतिष्ठानों में कोटपा एक्ट 2003 के धारा 4 एवं 6 के उल्लंघन अनुरूप कुल छह सौ रुपए की चालानी कार्रवाई की गई । धारा 6 अनुसार स्कूल के 100 गज के अंदर तंबाकू पदार्थ की बिक्री नहीं होनी चाहिए। आज की कार्रवाई में स्थित ऐसी 09 दुकानों को तंबाकू पदार्थ नहीं बेचने की हिदायत दी गई है। धारा 4 अनुसार सार्वजनिक स्थान में धूम्रपान नहीं होना चाहिए । सिरगिट्टी क्षेत्र में स्थित ऐसी 01 दुकान जो तंबाकू उत्पाद बेच रहे थे,उन्हें धूम्रपान निषेध एवं 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचा जाता है, ऐसा लिखित में बोर्ड लगाने हेतु कहा गया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला मिशन प्रबंधन इकाई अंतर्गत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु चयन सूची जारी 19 जनवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित
अंबिकापुर, 15 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला मिशन प्रबंधन इकाई-सरगुजा अंतर्गत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु पूर्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों की वरियता सूची एवं अपात्र सूची पर प्राप्त दावा/आपत्ति का चयन सूची द्वारा परीक्षण करते हुए निराकरण किया गया है। दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत पदवार अंतिम वरियता सूची एवं अपात्र सूची […]
अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर के सफल आयोजन
अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर के सफल आयोजन///////////////////////////////////अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा विनायक सिटी क्लब हाउस भांठा गांव में निःशुल्क स्वस्थ परीक्षण एवं रक्त दान शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि उपरोक्त शिविर में लगभग 125 लोगो के निःशुल्क […]
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के कैलेण्डर का किया विमोचन
बिलासपुर, 03 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में किया। इस दौरान छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ बी. पी सोनी, महासचिव किशोर शर्मा, सुनील कौशिक, अश्वनी पोण्डेय, निरकार तिवारी, आलोक पराजपे चन्द्रपकाश साहू, रमेश द्विवेदी, अशोक ब्रम्हभटट, शेफाली […]

