सारंगढ़ बिलाईगढ़, 01 जुलाई 2025/sns/- नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में नगर पंचायत कार्यालय सरिया में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बुजुर्ग और दिव्यांग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह शिविर लोकसभा रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया के पहल पर जिले के दिव्यांगों के लिए जरूरत के हिसाब से अंगों का नाप किया गया। उसके बाद भारत सरकार से अनुबंधित कंपनी जबलपुर द्वारा उसी नाप का मशीन, उपकरण, छड़ी, बैसाखी, मोटराइज्ड सायकल आदि निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत दिव्यांग और वृद्धजनों को सहायक उपकरण देने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों को नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत समुदाय के साथ शपथ संकल्प भी कराया गया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे साप्ताहिक ‘जनदर्शन’,27 जून से होगा शुरू
हर सप्ताह गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा जनदर्शन बिलासपुर, 26 जून 2024m sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में पूर्वान्ह 11 बजे […]
पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए 14 अक्टूबर को किया जाएगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन
प्रकाशन तिथि से 21 अक्टूबर तक कर सकते है दावा-आपत्ति कवर्धा, अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के विभिन्न पंचायतों में होने वाले उप निर्वाचन 2022 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन चालू माह के 14 अक्टूबर को किया जाएगा। प्रकाशन […]
राज्यपाल श्री हरिचंदन से छत्तीसगढ़ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नेताम ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर, 23 जून 2024/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सौजन्य मुलाकात की।