सारंगढ़ बिलाईगढ़, 01 जुलाई 2025/sns/- नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में नगर पंचायत कार्यालय सरिया में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बुजुर्ग और दिव्यांग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह शिविर लोकसभा रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया के पहल पर जिले के दिव्यांगों के लिए जरूरत के हिसाब से अंगों का नाप किया गया। उसके बाद भारत सरकार से अनुबंधित कंपनी जबलपुर द्वारा उसी नाप का मशीन, उपकरण, छड़ी, बैसाखी, मोटराइज्ड सायकल आदि निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत दिव्यांग और वृद्धजनों को सहायक उपकरण देने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों को नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत समुदाय के साथ शपथ संकल्प भी कराया गया।
संबंधित खबरें
मूल्यांकन शिविर में नि:शुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन
राजनांदगांव, 13 मार्च 2026/sns/-भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व के निगमित सामाजिक दायित्व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से गांधी सभागृह राजनांदगांव में नगर पालिक निगम राजनांदगांव एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र में निवासरत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण […]
शासकीय आईटीआई कोटा में निशुल्क प्लेसमेन्ट कैम्प 9 सितम्बर को
बिलासपुर, 09 सितम्बर 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोटा में 9 सितम्बर 2025 को सवेरे 10 बजे से सुजुकी मोटर गुजरात के हंसलपुर प्लांट के लिए निःशुल्क प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोटा से वर्ष 2021, 2022, 2023, 2024, 2025 में व्यवसाय विद्युतकार एवं फिटर में उत्तीर्ण […]
प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा रजत जयंती पदक : मुख्यमंत्री श्री साय
प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा रजत जयंती पदक : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का किया अनावरण मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान किए […]

