सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 जून 2025/sns/- एक राष्ट्र एक राशनकार्ड (वन नेशन वन राशनकार्ड) योजनांतर्गत 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दिया गया है। राशनकार्डो में पंजीकृत सभी सदस्य जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, ऐसे सभी हितग्राही किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून 2025 तक अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करावें। सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी की सुविधा भी उपलब्ध है। भारत सरकार द्वारा जारी मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से भी राशनकार्डधारी परिवार ई-केवायसी कर सकते है। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से चेहरे का ई-केवायसी कर सकते है।
संबंधित खबरें
दिव्यांग बच्चों को मिला नया सहारा चिरायु भैरमगढ़ की पहल से जीवन में लौटी मुस्कान
बीजापुर, 10 दिसंबर 2025/sns/- विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी भैरमगढ़ डॉ. रमेश तिग्गा तथा बीपीएम भैरमगढ़ के मार्गदर्शन में चिरायु टीम भैरमगढ़ ने दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाते हुए दो बच्चों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए। लाभार्थियों को प्रत्यारोपण हेतु श्री रामनाथ भीमसेन भवन, समता कॉलोनी, रायपुर ले जाया गया […]
जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएमश्री सेजेस डोंगरगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण
राजनांदगांव, 04 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल द्वारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रार्थना स्थल पर सभी बच्चों […]
सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण दिव्यांगजनों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
बिलासपुर, 27 नवम्बर 2025/sns/-समाज कल्याण विभाग द्वारा “क्षितिज अपार संभावनाएं” योजना के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षाओं में सफल दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना में प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 20 हजार रुपये, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 30 हजार रुपये तथा चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये एकमुश्त […]

