महासमुंद, 27 जून 2025/sns/- भारतीय जीवन बीमा निगम महासमुंद एवं छत्तीसगढ़ की टॉपर एजेंट कुमारी नीलम साहू (MDRT AGENT) ग्राम अछोली को बीमा ग्राम एवं बीमा स्कूल बनाने के लिए आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम के सभी बच्चों को जो कक्षा पहली से 8वीं कक्षा तक के जो विद्यार्थी प्रथम एवं द्वितीय आए थे, उन्हें ट्रॉफी देकर सभी प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया, एवं जो महिलाएं समिति एवं अन्य कार्यक्रम में गाँव के सहयोग करती है, उनका भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीफ लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर श्री राकेश झाबक एवं सरपंच पंचगण और वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थे ।

