जांजगीर-चांपा, 26 जून 2025/sns/- जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बलौदा विकासखंड के ग्राम रैनपुर में एवं अकलतरा विकासखंड के ग्राम महमदपुर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, मछली पालन, पशुधन विकास, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाया गया एवं ग्रामीणों की विभिन्न मांग एवं समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।27 जून को केराकछार में होगा शिविर का आयोजन
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी में आयोजित वीर बाल विकास कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर डॉ कन्नौजे कलेक्टर ने बच्चों से बात कर जाना उनका हालचाल और ज्ञान
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 01 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सारंगढ़ के समीप ग्राम पचपेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित वीर बाल विकास कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर ने बच्चों से नाम, गिनती, पहाड़ा पूछकर उनसे बात कर उनका हालचाल और ज्ञान को जाना। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों द्वारा विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक […]
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से उमरगांव में उजाला-उपभोक्ता बने ‘ऊर्जादाता
धमतरी, 08अक्टूबर 2025/sns/- धमतरी जिले के वनांचल नगरी क्षेत्र का छोटा सा ग्राम उमरगांव अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है। यहाँ के निवासी श्री धरमदास मानिकपुरी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर न केवल अपने घर की बिजली जरूरतें पूरी की हैं, बल्कि अब ‘उपभोक्ता से उर्जादाता’ बन गए हैं।श्री […]
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जनसामान्य के लिए लाभकारीपीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर पैनल लगने से घर में मिला सुकून
राजनांदगांव, 23 सितम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर न केवल अपने बिजली बिल से मुक्ति पा रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पन्न कर […]

