सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शिविर बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत खुरदरहा में 26 जून और तेंदूदरहा में 30 जून को शिविर आयोजित किए जाएंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधा जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, मनरेगा, पेंशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, महतारी वंदन योजना, टीकाकरण आदि नागरिकों को शिविर में उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि धरती आबा योजना आदिवासी समुदायों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का एक महत्वपूर्ण पहल है और इसके सफल संचालन के लिए प्रत्येक स्तर पर समन्वय आवश्यक है। धरती आबा अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जनजातीय क्षेत्रों एवं समुदायों का समग्र विकास करना है। अभियान के तहत जनजातीय बाहुल्य गांव में सभी शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार पहुंचाया जाएगा।
संबंधित खबरें
कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस
बिलासपुर, 5 दिसम्बर 2025/sns/-विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में ‘‘स्वस्थ मृदा स्वस्थ शहर’’ थीम पर आधारित जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. शिल्पा कौशिक ने कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। रासायनिक खादों से मृदा […]
आईटीआई कोनी में अप्रेंटिसशिप मेला 7 नवम्बर को
बिलासपुर, 04 नवम्बर 2025/sns/-आईटीआई कोनी के नवीन भवन में 7 नवम्बर को सवेरे 10.30 बजे से एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड रायपुर में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन हो रहा है। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से व्यवसाय-विद्युतकार, फिटर एवं वेल्डर के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ सम्मिलित हो सकते है। […]
वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने किया राज्य जीएसटी विभाग के नये कार्यालय का शुभारंभ
रायपुर, 19 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर स्थित सीबीडी बिल्डिंग के 5वें एवं 6वें तल पर निर्मित आयुक्त, राज्य कर (GST) के नए अत्याधुनिक कार्यालय भवन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर वित्त सचिव श्री मुकेश बंसल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन श्री सतीश थौरानी […]


