सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2025/sns/- जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत गेडापाली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता एवं इंद्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की विशिष्ट अतिथि में हाईस्कूल प्रांगण में नवप्रवेश बच्चे को तिलक लगा कर मिष्ठान खिलाकर पुस्तक प्रदान कर प्रवेश कराया गया। कलेक्टर द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुए अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य निर्माण करने, भावी जीवन में अच्छे पदों में सेवा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात एक पेड़ मां के नाम पर हाईस्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। शाला प्रवेश उत्सव में प्रमुख रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस. एन. साहू , जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता नेताम, रेवती बाई साहू सरपंच, तुलसी साहू सचिव ग्राम पंचायत गेड़ापाली सहित ग्राम पंचायत गेड़ापाली के हायर सेकेंडरी, हाईस्कूल, मिडिल स्कूल, प्रायमरी स्कूल के शिक्षकगण सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राये उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शत प्रतिशत मतदान करने की दिलाई गई शपथ
मोहला, 26 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की उपस्थिति में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव सहित सभी विभाग […]
जनदर्शन में कलेक्टर ने की त्वरित सुनवाई, जरूरतमंदों को मिला समाधान
मुंगेली, 02 जुलाई 2025/sns/- जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। जनदर्शन के दौरान अनेक मामलों पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिससे नागरिकों […]
कलेक्टर एवं सीईओ पहुंचे मैनपाट विभिन्न शासकीय संस्थानों और निर्माण कार्यों का लिया जायजा पीएम जनमन के तहत बन रहे मल्टी परपज केंद्र को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
अम्बिकापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने आज मैनपाट क्षेत्र का दौरा कर वहां संचालित शासकीय योजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पीडीएस दुकान एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक […]

