मोहला, 24 जून 2025/sns/- जिले के 19 सहकारी समितियां के माध्यम से कृषकों को रासायनिक उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। जिले के उर्वरक की आवश्यकता अनुसार 53% का भंडारण किया जा चुका है। जिसका वितरण सहकारी समितियां के माध्यम से कृषकों को किया जा रहा है । शेष 47% ऊर्वरक का भंडारण भी अति शीघ्र कराया जाएगा। धान की खेती हेतु डीएपी आवश्यक है, यह भ्रामक जानकारी है। उल्लेखनीय है कि डीएपी खाद का ज्यादा उपयोग करने से मृदा अम्लीय हो जाता है। जिसके कारण पौधे, मृदा में उपस्थित सूक्ष्म तत्वों को शोषित नहीं कर पाता है। जिसका विपरीत प्रभाव उत्पादकता पर स्पष्ट रूप से होता है। वर्तमान में सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक का पर्याप्त भंडारण सभी समितियां में उपलब्ध है। कृषक धान बोनी के समय सुपर फास्फेट खाद का उपयोग कर सकते हैं । जिससे सल्फर एवं कैल्शियम तत्व भी पौधों को मिलता है। जिससे मृदा की दशा में सुधार होकर उसकी उर्वरकता में वृद्धि होती है। जिले के किसानों से आग्रह किया गया है कि डीएपी के स्थान पर वैकल्पिक खाद का उपयोग करें एवं किसी भी प्रकार की अफवाह से स्वयं को दूर रखें। आवश्यकता होने पर कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर अन्य जानकारी प्राप्त सकते हैं।
संबंधित खबरें
जिला अस्पताल में निशुल्क रूट कैनाल की सुविधा उपलब्ध
सुकमा, 08 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय, सुकमा में दंत चिकित्सा सेवाओं को और सशक्त करते हुए अब आरसीटी (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) की निःशुल्क सुविधा शुरू कर दी गई है।अब तक जिले के मरीजों को दांतों की गंभीर समस्या होने पर जगदलपुर या मलकानगिरी तक जाना […]
चक्रधर समारोह के समापन दिवस पर पद्मश्री नलिनी-कमलिनी की कथक प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
रायगढ़, 06 सितम्बर 2025/sns/- 40वें चक्रधर समारोह के समापन अवसर पर प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना पद्मश्री सुश्री नलिनी-कमलिनी की जोड़ी अपनी नृत्य-प्रस्तुति से ऐसा समा बांधा कि दर्शक देर तक अभिभूत रहे।इन दोनों बहनों ने कथक नृत्य की हर गति, भाव और अभिव्यक्ति में ऐसी पूर्णता और सौंदर्य की झलक दिखाई, जो उनके वर्षों के साधना […]
सेंटरिंग प्लेट के व्यवसाय से जुड़कर महिलाएं हो रही आत्म निर्भर
बीजापुर, 23 सितम्बर 2025/sns/ – बीजापुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के तहत 4 ग्राम संगठनों के स्व-सहायता समूहों की 33 महिलाओं ने सेंटरिंग प्लेट का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए हैं। महिलाओं ने सेंटरिंग प्लेट तैयार कर उन्हें निर्माण कार्यों, विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में किराए पर […]


