सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 जून 2025/sns/- सारंगढ़ जाने वाली यात्री बसों द्वारा यात्रियों को सारंगढ़ बाई पास में छोड़ दिया जाता है, जिससे लोगो को परेशानी हो रही है एवं यात्रियों द्वारा कलेक्टर से शिकायत किया गया। इस सम्बन्ध में जॉच कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देश के परिपालन में कार्यालय में पदस्थ परिवहन उड़नदस्ता रायगढ़ टीम द्वारा 13 और 14 जून को मौके में जाकर शिकायत संबंधित मार्ग पर संचालित बसों की जाँच एवं भौतिक निरिक्षण किया गया जाँच के दौरान वाहनों में पाये जाने अनियमितता के आधार पर इन वाहनों पर मोटर यान अधिनियम के तहत 03 वाहनों से 6600/- रू. समझौता शुल्क लिया गया। संबंधित बस चालको एवं बस स्वामियों को हिदायत दी गयी कि निर्धारित रूट पर बसों को संचालित किया जाए अन्यथा मोटर यान अधिनियम के तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जायेगा। परिवहन उड़नदस्ता रायगढ़ टीम द्वारा लगातार संबंधित मार्ग पर आगे भी निरंतर जाँच एवं कार्यवाही की जावेगी।
संबंधित खबरें
जिला प्रशासन के निशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए 12 अक्टूबर को लिया जाएगा इंट्रेस एग्जाम
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 08 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा दीपावली के आसपास निशुल्क कोचिंग संचालित किया जाएगा, जिसके लिए इच्छुक युवाओं का प्रतियोगी परीक्षा 12 अक्टूबर रविवार को लिया जाएगा। 100 चयनित युवाओं को इसमें प्रवेश दिया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक युवा स्वामी […]
नवोदय कोरबा कक्षा ग्यारहवीं की आवेदन तिथि बढ़ी
कोरबा, 13 अगस्त 2025/sns/- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं की आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। कक्षा 11वीं वर्तमान सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय में कुल 11 रिक्त सीटों जिसमें से 10 कला संकाय और 01 विज्ञान संकाय के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन सीटों को कोरबा जिले के मान्यता प्राप्त […]
धान फसल में रोग एवं कीट प्रबंधन हेतु तकनीकी सलाह
बलौदाबाजार, 08 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में धान की फसल बाल निकलने से लेकर दाना भरने की अवस्था में है जो फसल के विकास का अत्यंत संवेदनशील चरण माना जाता है। इस अवस्था में पौधों को भरपूर पोषण, उपयुक्त नमी तथा रोग व कीट से संरक्षण की आवश्यकता होती है। पिछले कुछ दिनों से हल्की वर्षा, […]

