छत्तीसगढ़

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानपुर, मोहला और अंबागढ़ चौकी में 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

 मोहला, 21जून 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मानपुर, मोहला और अंबागढ़ चौकी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। विद्यार्थियों को 16 जून से 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होगी। यह आवेदन प्रक्रिया https://cgiti.admissions.nic.in) पर उपलब्ध है, जहां इच्छुक उम्मीदवार स्वंय या लोक च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष विद्युत उपकरण मरम्मत (इलेक्ट्रीशियन), कोपा, फिटर, सिविंग, वेल्डर जैसे अन्य ट्रेडों में भी प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिले के किसी भी शासकीय आईटीआई कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *