कोरबा, 21 जून 2025/sns/- 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र के रिसदी रोड स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, सभापति नगर निगम कोरबा श्री नूतन सिंह ठाकुर शामिल होंगे। यह सामूहिक योग कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने योग दिवस के सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर योग अभ्यास में शामिल होने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की भी योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही है। उन्होंने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में भी योग कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिले वासियों से योगाभ्यास में शामिल होने अपील की है।
संबंधित खबरें
जनसंपर्क विभाग के श्री प्रवीण रंगारी एवं श्री भूपेन्द्र साहू को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
जनसंपर्क विभाग के श्री प्रवीण रंगारी एवं श्री भूपेन्द्र साहू को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित क्रमांक 155 —————–
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की दंतेवाड़ा सहित सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के उच्चाधिकारियों की बैठक:स्थिति सामान्य होने तक अधिकारियों को मुस्तैद रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश रायपुर, 01 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय […]
कोटपा एक्ट अंतर्गत जिले में की गई चालानी कार्यवाही
मुंगेली, 30 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. शीला साहा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कोटपा एक्ट 2003 के उल्लंघन पर प्रवर्तन दल द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक श्री महेन्द्र देवांगन ने बताया कि जिला मुख्यालय […]

