महासमुंद, 20 जून 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा ग्लोबल ग्रीन एनर्जी, जटाशंकर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, श्री तुलसी फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड एवं 9ड इंडिया लिमिटेड बिरकोनी का जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान जटाशंकर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड बंद पाया गया, जिसके कारण निरीक्षण नहीं किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री मनीष कुमार कुंजाम सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार, श्री डी०एन० पात्र श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग, श्री सिद्धार्थ दुबे निरीक्षक विधिक नापतौल विभाग, श्री शशिकांत प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद उपस्थित रहे। जिसमें औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा जांच में सुरक्षा व्यवस्था नियमानुसार नहीं पाया गया संस्थान को नोटिस जारी किया जा रहा है एवं 9ड इंडिया लिमिटेड बिरकोनी में जांच में सुरक्षा उपकरण नियमानुसार प्रदाय नहीं किया जाना पाया गया एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके लिए प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा जांच में ओवर टाईम संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। संस्थान को नोटिस जारी किया गया। 9ड इंडिया लिमिटेड बिरकोनी के जांच में ठेकेदार द्वारा लाइसेंस से अधिक कर्मचारी नियोजित किया जाना पाया गया तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके लिए प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है। विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा तुलसी फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड की जांच में परिसर में स्थापित धर्म कांटा असत्यापित पाया गया। परिसर में जांच हेतु पर्याप्त बाट की उपलब्धता नहीं पाई गई। पैकर पंजीयन संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त संबंध में संस्थान को नोटिस जारी किया जा रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की जांच में उत्पादन प्रमाण पत्र लेने हेतु समझाइश दी गई।
संबंधित खबरें
हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में कोलता समाज द्वारा आयोजित भव्य आयोजन मुख्यमंत्री ने की 63 करोड़ रुपए से अधिक के कई विकास कार्यों की घोषणा 50 करोड़ […]
अवकाश के दिनों में भी खुली रहेंगी खाद बीज समितियां कलेक्टर ने जारी किया आदेश
अम्बिकापुर, 21 जून 2025/sns/- जिले में लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर लैम्पस समितियों में कृषकों द्वारा खाद-बीज की मांग की जा रही है। कृषकों के हित को ध्यान में रखते हुए तथा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए सरगुज़ा कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी श्री विलास भोसकर ने सरगुज़ा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, […]
जिला स्तरीय समन्वय एवं एमआईएस सहायक पद के संबंध में दावा आपत्ति 20 फरवरी तक
राजनांदगांव, 14 फरवरी 2026/sns/-अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम एवं नियमों के प्रभावी व सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर जिला स्तरीय समन्वय (समन्वय-वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (सहायक-वन अधिकार अधिनियम) पद हेतु निर्धारित मानदेय पर एक वर्ष की अवधि के लिए […]

