कवर्धा, 20 जून 2025/sns/- कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 24 जून 2025 मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, प्रथम तल, जयप्रकाष कॉप्लेक्स, तेलीबांधा थाना के सामने, तेलीबांधा चौक, रायपुर द्वारा पद सेल्स रिप्रेसेन्टेटिव (पुरूष) के 40 पद एवं एग्रीकल्चर आफिसर (पुरूष) के 05 पद पर भर्ती किया जाना है। दोनों पदों के लिए कार्यक्षेत्र संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य एवं स्वयं का मोटर सायकल होना आवश्यक है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है। पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने रोजगार पहचान पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, ड्राईविंग लायसेंस व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद के लिए आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
संबंधित खबरें
ग्राम इंजरम में आवास स्वच्छता और आजीविका मिशन के अभिसरण से जागरूकता रैली आयोजित
सुकमा, 15 अक्टूबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत इंजरम में प्रधानमंत्री आवास योजनादृग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के अभिसरण से एक व्यापक जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली में स्व सहायता समूह की दीदियों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने […]
गन्ना आपूर्ति न करने वाले अंशधारी सदस्यों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई प्राक्रिया प्रारंभ
कवर्धा, 09 जनवरी 2026/sns/-भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, कवर्धा द्वारा उन अंशधारी सदस्यों के विरुद्ध कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जो लंबे समय से कारखाना में गन्ना विक्रय नहीं कर रहे हैं। इससे कारखाना को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गन्ना प्राप्त नहीं हो पा रहा है और पेराई कार्य प्रभावित हो रहा […]
मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जिले में बड़े पैमाने पर जनभागीदारी से बनाए जा रहे सोखता गड्ढे जल स्रोतों के पास हो रहे निर्माण से भूजल स्तर को मिल रहा बढ़ावा मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जिले में बड़े पैमाने पर जनभागीदारी से बनाए जा रहे सोखता गड्ढे
जांजगीर-चांपा, 01जुलाई 2025/ sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की सभी जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायतों में मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर सोखता गड्ढों का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य केवल संरचनात्मक निर्माण […]

