कवर्धा, 20 जून 2025/sns/- कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 24 जून 2025 मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, प्रथम तल, जयप्रकाष कॉप्लेक्स, तेलीबांधा थाना के सामने, तेलीबांधा चौक, रायपुर द्वारा पद सेल्स रिप्रेसेन्टेटिव (पुरूष) के 40 पद एवं एग्रीकल्चर आफिसर (पुरूष) के 05 पद पर भर्ती किया जाना है। दोनों पदों के लिए कार्यक्षेत्र संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य एवं स्वयं का मोटर सायकल होना आवश्यक है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है। पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने रोजगार पहचान पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, ड्राईविंग लायसेंस व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद के लिए आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
संबंधित खबरें
टीईटी परीक्षा 1 फरवरी कोआधे घंटे पहले बंद होंगे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार प्रथम पाली में 30 व द्वितीय पाली में 47 परीक्षा केंद्र परीक्षा की तैयारी को लेकर केंद्राध्यक्षों व पर्यवेक्षकों की प्रथम ब्रिफिंग संपन्न
रायगढ़, 22 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 1 फरवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए रायगढ़ जिले में व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। जिले में प्रथम पाली के लिए 30 परीक्षा केंद्र तथा द्वितीय पाली के लिए 47 […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नन्हें बच्चों के बीच बैठकर स्मार्ट क्लास-रूम से हुए रू-ब-रू
“पढ़ाई ठीक से करना है न… मोबाइल ज्यादा नहीं देखना” मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नन्हें बच्चों के बीच बैठकर स्मार्ट क्लास-रूम से हुए रू-ब-रू रायपुर 29 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शनिवार को जशपुर जिले के कांसाबेल के बगिया हाईस्कूल में नन्हें बच्चों के बीच बैठकर स्मार्ट क्लास-रूम से रू-ब-रू हुए। वे ‘सम्पर्क […]
कोण्डागांव की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
कोण्डागांव की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर योगिता मंडावी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर 26 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की प्रतिभाशाली बालिका योगिता मंडावी ने जूडो खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश […]

