सुकमा,20 जून 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को वर्गवार मेरिट सह प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। यह सूची विभाग की वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in में भी अपलोड की गई है। काउंसिलिंग के लिए अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति(पीवीटीजी) बालक हेतु 23 जून, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) बालिका हेतु 24 जून, अनुसूचित जाति बालक/ बालिका के लिए 25 जून, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका हेतु 26 जून तथा सामान्य वर्ग-अल्पसंख्यक वर्ग बालक/बालिका हेतु 27 जून, समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे निर्धारित किया गया है। मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थीयों को निर्धारित तिथि एवं समय में समस्त दस्तावेज सहित प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी, जिला रायपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
लखपति दीदी महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण समृद्धि की मिसाल – उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन
लखपति दीदी महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण समृद्धि की मिसाल – उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण की जीवंत तस्वीर-राज्यपाल श्री डेका राजनांदगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल हुए उपराष्ट्रपति राज्यपाल और मुख्यमंत्री रायपुर, 05 नवम्बर 2025/राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में देश […]
जन जातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार को आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले में कार्यरत एनजीओ व सीएसओ की सूची की जाएगी प्रेषित
राजनांदगांव, 29 जुलाई 2025/sns/- जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आदि-कर्मयोगी अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावशाली बनाने के लिए 5 अगस्त 2025 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कक्ष क्रमांक 65 राजनांदगांव में जिले में कार्यरत विश्वसनीय गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) एवं सिविल सोसाइटी संगठन (सीएसओ) संपर्क कर सकते है। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत […]
सुकमा, 10 नवम्बर 2025/sns/-महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए सुकमा जिला प्रशासन द्वारा ई-केवाईसी प्रक्रिया को गति प्रदान की जा रही है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह अभियान 5 नवम्बर से जिले के सभी विकासखंडों में प्रारंभ किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्य अटल डिजिटल सुविधा […]

