मोहला, 19 जून 2025/sns/- जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह की विशेष उपस्थिति में ग्राम पंचायत धोबेदण्ड में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनपद सदस्यगण, सरपंचगण एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण, पंचायत प्रतिनिधि, समाज प्रमुखगण तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं से जनजाति समुदाय के लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में जनजाति समुदाय के लोगों के लिए राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीयन, स्कूली बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने नागरिकगणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजाति समुदाय के विकास के लिए महत्वकांक्षी पहल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना जनजाति समुदाय की स्थिति और दशा सुधारने के लिए कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज को मुख्य धारा में जोडऩे के लिए सार्थक पहल किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी विभागों द्वारा अपनी उपस्थिति दी गयी।
संबंधित खबरें
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण घर-घर सर्वे में तेजी लाने मुनादी व जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश
बीजापुर, 22 नवम्बर 2025/sns/ – जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत गणना पत्रक वितरण एवं निराकरण का कार्य जारी है। आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 04 नवम्बर से बूथ लेवल अधिकारी BLO घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवा रहे हैं तथा बीएलओ ऐप के माध्यम से उसका निराकरण भी कर रहे हैं। विशेष गहन […]
कलेक्टर ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के आयोजन के तैयारी की समीक्षा की
जांजगीर-चांपा, 09 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक ली। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह दो दिवसीय 18 एवं 19 सितम्बर 2025 तक शहीद स्मारक परिसर कचहरी चौक जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में आयोजित किया जायेगा। इस […]
मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 फ़रवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ के श्रमिक परिवार के उत्थान के लिए श्रम विभाग के मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना में 59 से 60 आयु वर्ग के निर्माण श्रमिक जो विगत 03 वर्ष पूर्व पंजीकृत हो। उन्हें राशि रूपये 20 हजार एकमुश्त दी जाएगी।

