छत्तीसगढ़

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण घर-घर सर्वे में तेजी लाने मुनादी व जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश


बीजापुर, 22 नवम्बर 2025/sns/ – जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत गणना पत्रक वितरण एवं निराकरण का कार्य जारी है। आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 04 नवम्बर से बूथ लेवल अधिकारी  BLO घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवा रहे हैं तथा बीएलओ ऐप के माध्यम से उसका निराकरण भी कर रहे हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने एवं कार्य में तेजी जाने के लिए प्रशासन ने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर मतदाताओं को जानकारी दी जाएगी। नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना पत्रक भरवाने व बीएलओ ऐप से निराकरण कराने संबंधी जानकारी का एनाउंसमेंट कराया जाएगा।  प्रशासन ने निर्देशित किया है कि बूथ लेवल अधिकारी घर-घर सर्वे को निरंतर जारी रखते हुए अधिकतम प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *