बिलासपुर, 03 सितम्बर 2025/sns/- बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 843.2 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 875.4 मि.मी. से 32.2 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 1090.4 मि.मी. बेलगहना तहसील में और सबसे कम बारिश 694.4 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 975.5 मि.मी., बिल्हा तहसील में 735.1 मि.मी., मस्तूरी में 723.7 मि.मी.,तखतपुर में 1031.4 मि.मी., सीपत में 796.4 मि.मी., बोदरी में 733.2 मि.मी., बेलतरा में 798 मि.मी., रतनपुर में 866.9 मि.मी., सकरी में 919 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 754.6 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।
संबंधित खबरें
सोसायटियों में खाद-बीज की पर्याप्त मात्रा में हो उपलब्धता-कलेक्टर श्री मिश्रावृहद वृक्षारोपण हेतु अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश
धमतरी, 01 जुलाई 2025/sns/- मानसून के दस्तक देते ही समूचे प्रदेश सहित जिले में खेती-किसानी के काम शुरू हो गये है, खेती-किसानी के काम में किसानों को खाद-बीज की दिक्कत न आये। इसके लिए संबंधित अधिकारी सोसायटियों में खाद-बीज की पर्याप्त उपलधता सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में […]
शासकीय आई.टी.आई में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 23 जुलाई तक
सुकमा, 17 जुलाई 2025/sns/- राज्य की शासकीय आई.टी.आई में प्रवेश हेतु पुन रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 16 जुलाई से 23 जुलाई 2025 रात्रि 11ः59 बजे तक आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध […]
कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर दो प्रधान अध्यापक तत्काल प्रभाव से निलंबित
जगदलपुर, 10 दिसम्बर 2025/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल द्वारा कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण जगदलपुर और दरभा ब्लॉक के दो प्रधान अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिसके तहत जगदलपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला-डुरकीगुड़ा के प्रधान अध्यापक श्री कामेश राणा 27 नवम्बर 2025 को किए […]

