जगदलपुर, 19 जून 2025/ sns/- नीति आयोग, भारत सरकार के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अन्तर्गत बस्तर जिले के आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल के लिए कुल 01 एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो पद रिक्त है, उक्त पद को आउटसोर्सिंग प्रक्रिया से पद की पूर्ति करने के निर्देश के परिपालन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी,फर्म,एन.जी.ओ. के चयन के लिए नियमानुसार निर्धारित प्रारूप में रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदक यथा प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी, फर्म,एन.जी.ओ. द्वारा अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में 07 जुलाई 2025 के 03 बजे अपरान्ह तक कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर कक्ष क्रमांक-23 में जमा किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों को उक्त तिथि को 3.30 बजे अपरान्ह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सह अध्यक्ष आकांक्षी ब्लॉक फैलों आउटसोर्सिंग समिति जगदलपुर, जिला-बस्तर के कार्यालय कक्ष में निर्णय हेतु गठित समिति के समक्ष खोला जायेगा। रूचि की अभिव्यक्ति की विस्तृत विवरणी, शर्ते व आवेदन का प्रारूप बस्तर जिले के वेबसाईट www.bastar.gov.in पर देखी जा सकती है। किसी भी शंका का समाधान हेतु कार्यालयीन अवधि के दौरान कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर, कक्ष क्रमांक 23 से सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
क्वांर नवरात्रि मेले के तैयारी के संबंध में 11 सितम्बर को बैठक
राजनांदगांव, 03 सितम्बर 2025/sns/- माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 22 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होने वाले क्वांर नवरात्रि मेले में यात्रियों की सुविधा एवं कानून व्यवस्था के संबंध में 11 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी सबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश […]
स्मृति पुस्तकालय योजना को मिल रहा जन समर्थनअब तक लगभग 1000 पुस्तकें दान दी गई
रायपुर, 24 जुलाई 2025/sns/- ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में रायपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘स्मृति पुस्तकालय योजना’ को जनमानस का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत आज तक 43 दानदाताओं द्वारा […]
जिले में निशुल्क योग शिविर का चौथा दिन-योगाभ्यास, व्याख्यान और प्रतियोगिताओं के जरिए बताया योग का महत्व
दुर्ग, 20 जून 2025/sns/- आयुष विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देश के परिपालन में तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ दिनेश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में जिले में पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर के आयोजन के अन्तर्गत 20 जून को चतुर्थ दिन योग प्रोटोकॉल कराते हुए ड्राइंग पेंटिंग, रंगोली इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में चंदूलाल […]

