सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025 के डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु योग्य कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार हेतु इच्छुक कृषक आवेदन पत्र उप संचालक कृषि जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यालय रानीसागर सारंगढ़ से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के माध्यम से जमा कराना होगा। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट एग्रीपोर्टल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध है। चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन उप संचालक कृषि कार्यालय में अंतिम तिथि के पूर्व जमा किया जाना है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि पुरस्कार चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों व अधिसूचनाओं के तहत की जाएगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर
राजनांदगांव दिसम्बर 2024/sns/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 8 दिसम्बर 2024 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.25 बजे पीटीएस मैदान हेलीपेड राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.25 बजे पीटीएस मैदान हेलीपेड राजनांदगांव से […]
वृद्धजन हमारे परिवार का महत्वपूर्ण अंग, वे हमारी कुटुंब व्यवस्था की नींव हैं-सांसद श्री संतोष पाण्डेय
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में वृद्धजनों का किया गया सम्मान कवर्धा, अक्टूबर 2024/sns/ अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में वृद्धजनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद श्री पाण्डेय ने […]
बंधक श्रमिक सर्वेक्षण का कार्य 21 से 30 दिसम्बर तक
दुर्ग 15 दिसम्बर 2023/श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में बंधक श्रमिक सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। उक्त सर्वेक्षण हेतु जिला स्तरीय सतर्कता समिति द्वारा नेहरू युवा केन्द्र, दुर्ग को सर्वेक्षण एजेंसी चिन्हित किया गया है। सहायक श्रमायुक्त दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार उक्त सर्वेक्षण एजेंसी के वालिंटियर्स एवं सहायक श्रमायुक्त […]