सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अप्रैल 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अपने कक्ष में खाद्य, मार्कफेड और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि पीडीएस राशन दुकान आवंटन की प्रक्रिया को सार्वजनिक रूप से प्रचार प्रसार किया जाए और किसी भी प्रकार के अनियमितता या शिकायत करने वालों को आवंटन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाए। तीनों विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित धान उठाव, धान खरीदी केंद्र में अनियमितता पर हुए एफआईआर, बारदाना की उपलब्धता, धान संग्रहण केंद्र में धान भेजने के संबंध में कलेक्टर को जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे, खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, सहकारिता के सहायक आयुक्त व्यासनारायण साहू, मार्कफेड के डीएमओ शीतल भोई, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक घनश्याम सिंह कश्यप और अपेक्स बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
हसौद के पेड़े से तौले गए मुख्यमंत्री
जांजगीर-चाम्पा, नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जांजगीर आगमन पर सर्किट हाउस जांजगीर मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हसौद के पैडे़ से मुख्यमंत्री को तौला गया। इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक श्री राम कुमार यादव, राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल, राजीव गांधी पंचायती […]
जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
750 पंजीकृत खिलाडिय़ों ने लिया भाग, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के माध्यम से बच्चों को मिला प्रशिक्षण जांजगीर-चांपा 06 जून 2023/ खेल एवं युवा कल्याण छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 08 मई से […]
प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद एवं कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण
उत्तर बस्तर कांकेर / दिसम्बर 2021- कांकेर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद एवं जिले के कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने शुक्रवार को नरहरपुर विकासखण्ड के विभिन्न खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी का जायजा लिया, उनके द्वारा खरीदी केन्द्रों में की गई व्यवस्था जैसे- छाया, पानी, डनेज इत्यादि की जानकारी ली […]