बीजापुर ,16 अप्रैल 2025/sns/ – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के नेतृत्व में बीजापुर जिला एक नई पोषण क्रांति की ओर बढ़ चला है। जिले में 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक “पोषण पखवाड़ा” मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ निर्णायक कदम उठाकर स्वस्थ भविष्य की नींव रखना है। इस विशेष अभियान का केंद्र बिंदु नवजात शिशुओं के जीवन के पहले 1000 दिन हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह समय शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले की हर ग्राम पंचायत में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र अब केवल बच्चों की देखभाल का स्थान नहीं, बल्कि पोषण ज्ञान के केंद्र बन चुके हैं। यहां गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और देखभालकर्ताओं को स्तनपान की महत्ता, शिशु आहार और स्वच्छता की आदतों की जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञ व्यक्तिगत परामर्श देकर व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
कभी मजदूरी के लिए चलाते थे दूसरों का वाहन, अब बने स्वयं वाहन मालिक
रायगढ़, 14 जनवरी2022/ शासन की योजनाएं किस तरह लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है, इसका अंदाजा नवागांव निवासी देवसिंह राठिया के जीवन में आए बदलाव से लगाया जा सकता है। जो कभी मजदूरी के लिए दूसरों का वाहन चलाते थे। उनके दृढ़ निश्चय के फलस्वरूप वो आज स्वयं वाहन के मालिक बन चुके […]
ईवीएम प्रदर्शनी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के सम्बन्ध में मतदाताओं को दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान हेतु किया गया प्रेरित
अम्बिकापुर, 04 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के विभिन्न वार्डों में लगातार ईवीएम प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 19 से 24 तक के मतदाताओं को ईवीएम से मतदान […]
दूर हुए संघर्ष के दिन, अब पहाड़ नहीं चढ़ना होगा न ही नदी-नाला पार करना होगा
रायपुर, मई 2022/ हम गांव के 25 परिवार हैं। पहाड़ की 16 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई के बाद, ढाई घंटे लगातार चलकर राशन दुकान तक पहुंचते हैं, कभी-कभी खराब रास्ते से आना पड़ता है तो 35 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, जहां नदी, नाला, खराब रास्तों से संघर्ष करना पड़ता है, मुख्यमंत्री जी […]