अम्बिकापुर, 11 अप्रैल 2025/ sns/- जिले में सत्र 2025-26 में 14 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा 04 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित है। इन समस्त विद्यालयों में सत्र 2025-26 में छात्र-छात्राओं को एडमिशन हेतु सेजेस पोर्टल में 10 अप्रैल से प्रारंभ कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है। प्रवेश हेतु समय सारणी निर्धारित की गई है, जिसमें प्रवेश हेतु आवेदन तिथि 10 अप्रैल से 05 मई 2025 तक, अधिक आवेदन की स्थिति में लाटरी के माध्यम से सीट आबंटन 06 मई से 10 मई 2025 तक, प्रवेश की अन्य आवश्यक कार्यवाही 11 मई से 15 मई 2025 तक निर्धारित किया गया है।
संबंधित खबरें
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी निजी अस्पताल पहुंचकर नारायणपुर अंतागढ़ दुर्घटना में घायल जवानों से मिल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी निजी अस्पताल पहुंचकर नारायणपुर अंतागढ़ दुर्घटना में घायल जवानों से मिल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।बस पलटने से यह जवान घायल हो गए हैं जिन्हें अच्छी इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।
कलेक्टर ने शहर की यातायात व्यवस्था का किया अवलोकन
सीएसईबी चौक,बालको-रिस्दी व सर्वमंगला मार्ग सहित अन्य चौक-चौराहों का किया निरीक्षण यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के दिए निर्देश कोरबा 06 जनवरी 2024/शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज शहर के विभिन्न मार्गो व चौक-चौराहों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने निवास से विधानसभा के लिए रवाना,मुख्यमंत्री आज विधानसभा में वर्ष 2022 -23 के लिए प्रस्तुत करेंगे बजट
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने निवास से विधानसभा के लिए रवाना मुख्यमंत्री आज विधानसभा में वर्ष 2022 -23 के लिए प्रस्तुत करेंगे बजट