जांजगीर-चांपा, 31 मार्च 2025/sms/- छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) द्वारा विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा एवं परसाहीनाला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए 08 अप्रैल 2025 शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) में आवेदन किया जा सकता है। अनुविभागीय अधिकारी (रा) जांजगीर ने बताया कि विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा एवं परसाहीनाला में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। संबंधित ग्राम पंचायत के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
गैंदाटोला में विद्युत संबधी समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत समस्या निवारण षिविर का आयोजन
गैंदाटोला, 21 नवम्बर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा ग्रामीण अंचलों में बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाये रखने एवं उपभोक्ताओं के विद्युत संबधी षिकायतों के समाधान सुनिष्चित कराने की दिषा में पहल करते हुए गैंदाटोला वितरण केन्द्र में विद्युत समस्या निवारण षिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सहायक यंत्री श्री जनक […]
राज्य सरकार ने अन्नदाता किसानों का बढ़ाया मान – गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर महंत
जांजगीर-चांपा, दिसंबर, 2021/ छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महंत रामसुंदर दास ने आज नवागढ़ ब्लाक के ग्राम बुढ़ेना में नवीन धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। आज बुढेना में नया धान खरीदी केंद्र शुरू हो जाने से किसानों की लंबे अर्से […]
दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना
बीजापुर, 23 मई 2025/sns/ – सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि, थाना बेदरे अर्न्तगत घटना 21 अप्रैल 2025 को ग्राम केरपे-ओड़सनपोड़का के बीच जंगल पहाड़ में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जिसमें एक अज्ञात माओवादी का शव सहित नक्सली सामग्री बरामद की गई है।तथा इस संबंध में कोई भी किसी प्रकार की जानकारी रखते हो […]