मुंगेली मार्च 2025/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कोना में जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन 21 मार्च को किया जाएगा। इस मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय शामिल होंगे। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री एम.आर. तिग्गा ने बताया कि किसान मेला में किसानों को खेती की नई तकनीकों, परम्परागत खेती और प्राकृतिक खेती के विषय में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उद्यान, पशु एवं मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने सभी किसानों को मेला में पहुंचकर विभागीय जानकारी प्राप्त करने की बात कही है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन: देश में चमकेगा ब्रांड छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था के विविधिकरण और इसे विकसित राज्यों के स्तर तक लाने के लिए नए नए प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए राज्य में कई कदम उठाए गए हैं। यहां धान और वनोत्पाद के विपुल उत्पादन के साथ-साथ पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए कई पहल की गई […]
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में नवाचार
विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की हो रही पहलबीजापुर उद्यमी विकास मेला का शुभारंभबीजापुर मार्च 2025/sns/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले में कुल 2558 स्व सहायता समूह का निर्माण कर 26 हजार से अधिक परिवारों को जोड़ा गया है। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में लखपति दीदी पहल […]