मुंगेली मार्च 2025/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कोना में जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन 21 मार्च को किया जाएगा। इस मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय शामिल होंगे। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री एम.आर. तिग्गा ने बताया कि किसान मेला में किसानों को खेती की नई तकनीकों, परम्परागत खेती और प्राकृतिक खेती के विषय में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उद्यान, पशु एवं मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने सभी किसानों को मेला में पहुंचकर विभागीय जानकारी प्राप्त करने की बात कही है।
संबंधित खबरें
जांजगीर एस डी एम ने 15 उचित मूल्य दुकान संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
जांजगीर-चांपा, नवंबर,2021/एस डी एम जांजगीर श्रीमती नंदिनी साहू ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए उपार्जन केन्द्रों में निर्देशित संख्या में समय पर बारदाना जमा नहींकराने पर 15 उचित मूल्य दुकान संचालकों को स्पष्टीकरण देने नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में 24 घंटे के भीतर निर्देशित संख्या में बारदाना संग्रहण केंद्रों में जमा […]
परिसमापन में लाई गई सरकारी संस्थाओं से दावा आमंत्रित
दुर्ग 12 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 70 के अंतर्गत 32 सहकारी संस्थाएं परिसमापन में लाई गई है। परिसमापक सूचना प्रकाशन से 60 दिवस की अवधि में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग को दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय अवधि के […]
महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों की नियुक्ति आदेश जारी
रायगढ़, अक्टूबर 2024/sns/ महिला एवं बाल विकास विभाग रायगढ़ द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा पर 08 पदों हेतु पूर्व में आवेदन मंगाए गए थे। जिसमें जिला मिशन समन्वयक (अनारक्षित-01 पद), जेण्डर विशेषज्ञ (अनारक्षित 01 पद), वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ (अनारक्षित 01 पद), कार्यालय सहायक (अनारक्षित-01 पद) एवं मल्टी […]