सुकमा, 21 जनवरी 2025/sns/- 36 वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान दिनांक 01 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम के तहत जिले मे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। मंगलवार को अपर कलेक्टर श्री गजेंद्र ठाकुर के द्वारा यातायात शिक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लोगों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने और यातायात नियमों के तहत रोड सेफ्टी नियमों का कड़ाई से पालन करने की सीख दी। इस अवसर पर यातायात जागरूकता रथ को रवाना किया गया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया लोकार्पण
14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से निर्मित है स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए रायपुर 23 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया। 14 करोड़ 60 लाख रूपये की […]
हर सोमवार को होगा कलेक्टर जन चौपाल का आयोजन कलेक्टर आम जनता से भेंटकर सुनेंगे समस्या-शिकायतें
बीजापुर 04 दिसम्बर 2021- कलेक्टोरेट बीजापुर में अब हरेक सोमवार को प्रातः साढ़े 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कलेक्टर जन चौपाल का आयोजन किया जायेगा। जिसमें कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा जिलेे के आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्या -शिकायतें सुनेंगे और त्वरित निराकरण के लिए पहल करेंगे। इस दौरान जनसाधारण अपनी समस्या-शिकायतें […]