बिलासपुर, 14 जनवरी 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। ग्राम पंचायत बोड़सरा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 28 जनवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत बंद लिफाफे में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिल्हा में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत बिल्हा एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिल्हा के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
नगर पालिका निगम राजनांदगांव एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के निर्वाचन के लिए अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (नगर पालिका) नियुक्त में आंशिक संशोधन
राजनांदगांव, नवम्बर 2021। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने नगरपालिका आम व उप निर्वाचन 2021 के लिए नगर पालिका निगम राजनांदगांव एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के निर्वाचन के लिए अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (नगर पालिका) नियुक्त में आंशिक संशोधन किया है।नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लिए […]
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना कोण्टा में हुआ कार्यक्रम
सुकमा मार्च 2022/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना कोण्टा जिला सुकमा अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोण्ढरा भवन में विशेष महिला उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आई ग्रामीण महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, स्त्री भ्रूण हत्या अपराध सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की विशेष भागीदारी एवं अन्य विषयों पर […]
अवैध शराब पर आबकारी विभाग कार्रवाई
200 लीटर हाथभठ्ठी महुआ शराब सहित 2000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त बलौदाबाजार, नवम्बर 2024/sns/कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण,भंडारण एवं परिवहन पर आबकारी विभाग एवं संभागीय उड़नदस्ता टीम संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। जिस तारतम्य में कसडोल क्षेत्र के ग्राम घटमड़वा डेरा में टीम द्वारा मौके पर 2 […]