राजनांदगांव, नवम्बर 2021। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने नगरपालिका आम व उप निर्वाचन 2021 के लिए नगर पालिका निगम राजनांदगांव एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के निर्वाचन के लिए अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (नगर पालिका) नियुक्त में आंशिक संशोधन किया है।
नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा तथा नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्री लवकेश धु्रव होंगे। वहीं नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव श्रीमती इंदिरा देवहारी तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा रहेंगे। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर डिप्टी कलेक्टर श्री टंकेश्वर साहू तथा तहसीलदार खैरागढ़ श्री प्रीतम कुमार साहू रहेंगे।