छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना कोण्टा में हुआ कार्यक्रम

सुकमा मार्च 2022/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना कोण्टा जिला सुकमा अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोण्ढरा भवन में विशेष महिला उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आई ग्रामीण महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, स्त्री भ्रूण हत्या अपराध सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की विशेष भागीदारी एवं अन्य विषयों पर जानकारी दी गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की विशेष थीम ‘‘लैंगिक समानता-पारंपरिक भेदभाव रूढ़िवादिता को खत्म करने‘‘ के विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई साथ ही महिला बाल विकास की विभिन्न योजनाओं की चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कुल 35 गर्भवती, शिशुवती एवं अन्य महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही 09 महिलाओं की गोदभराई और 19 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। परियोजना कोंटा अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी सुश्री दिक्षा वैद्य, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती सीता ठाकुर और सी3 जिला समन्वयक श्री महेश झरकर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती सरस्वती द्वारा गर्भवती महिलाओं को स्थानीय भाषा दोरली में कविता के माध्यम से जागरूक करने हेतु गीत गाया गया। कार्यक्रम में उपस्थ्ति अन्य महिलाओं ने भी अपने जीवन के अनुभव साझा किए। इस दौरान मुस्तफिजुर रहमान आकांक्षी जिला समन्वयक एवं श्रीमती बी.मंजू लता के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *