रायपुर 10 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की 11 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। सादा जीवन उच्च विचार के मार्गदर्शी सिद्धांत को उन्होंने आजीवन अपनाया और लोगों के लिए मिसाल प्रस्तुत की। शास़्त्री जी ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास़्त्री जी के जीवन मूल्य हमेशा हम सभी को देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त छापेमार कार्यवाही, ट्रैक्टर सहित 60 लीटर महुआ शराब तथा 800 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
मुंगेली 10 मार्च 2022 // कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. आंचला के निर्देश में जिले में आबकारी अपराधों पर नियंत्रण का अभियान लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आज 10 मार्च 2022 को सुबह आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मचहा थाना सरगांव में बड़ी कार्यवाही की गई। […]
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 13 हजार 487 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक अनुमान विधानसभा में ध्वनिमत से पारित
मोदी जी की गारंटी पूरी करने के लिए एक और बड़ी पहल: कृषक उन्नति योजना के लिए 12 हजार करोड़ रूपए का प्रावधानश्री रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन योजना के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधानविशेष रूप से पिछड़ी जनजाति के लोगों की कनेक्टिविटी के लिए जनमन योजना में 200 करोड़ रूपए का प्रावधानरायगढ़, फरवरी 2024/ […]